Site icon Yashbharat.com

राहुल को अध्यक्ष बनाने पर बोलीं सोनिया- आप सालों से पूछ रहे थे, जल्द होगी ताजपोशी

images 53

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। खुद सोनिया गांधी ने इस बात के संकेत दिए हैं। एक न्यूज चैनल से चर्चा में सोनिया गांधी ने कहा कि आप सालों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी कब जिम्मेदारी संभालेंगे। ये जल्द होने वाला है।सोनिया गांधी ने यह बात पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुस्तक के विमोचन के मौके पर मीडिया से चर्चा में कही। हालांकि वहां मौजूद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करने से साफ इंकार कर दिया। इससे पहले कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों से भी राहुल को पार्टी की कमान सौंपने की आवाज उठने लगी थी।

वहीं पार्टी सूत्रों के जरिए ये जानकारी भी सामने आई है कि राहुल को कांग्रेस पार्टी की कमान दिवाली के बाद सौंपी जा सकती है। इसकी कोई तारीख तो तय नहीं है। मगर उनकी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि यानि 31 अक्टूबर के दिन उनकी ताजपोशी हो सकती है। इसके लिए पार्टी में बाकायदा चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दिल्लीकांग्रेस इस संबंध में प्रस्ताव भी पास कर चुकी है। वहीं राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश पायलट भी खुले तौर पर उन्हें पार्टी की कमान सौंपने की बात कह चुके हैं।,दरअसल राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने की आवाज यूं तो लंबे वक्त से उठती रही हैं, मगर अब इस स्वर ने जोर पकड़ लिया है। चुनावी समर में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में आगामी चुनावों में जोर लगाना चाहती है। यही वजह है कि गुजरात और दूसरे राज्य विधानसभा चुनावों से पहले राहुल को लीडरशिप सौंपने की तैयारी चल रही है।

Exit mobile version