Saturday, May 2, 2026
Latest:
katni

रास्ता रोककर दिनदहाड़े लूटपाट, साहसी युवक ने एक को पकड़ा

कटनी। कोतवाली के गायत्रीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े रास्ता रोककर एक युवक के साथ लूटपाट किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। वारदात को अंजाम दे रहे तीन में से एक युवक को फरियादी ने साहस का परिचय देकर पकड़ लिया और लोगों की मदद से उसकी जमकर आवभगत करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करते हुए उसके फरार साथियों के संबंध में जानकारी ले रही है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर निवासी राहुल तिवारी नामक युवक आज सुबह सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से गायत्रीनगर बाबा घाट के पास उतर कर शहर की ओर आ रहा था। उसीदौरान गायत्रीनगर पुलिया के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ लूटपाट करते हुए एक हजार रूपए से भरा बटुआ छीन लिया। बताया जाता है कि इस दौरान राहुल ने साहस का परिचय दिया और तीन में से एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बाइक लेकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी की राहुल व राहगीरों ने जमकर आवभगत की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply