jabalpur

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कल

बुधवार को पुलिस विभाग के आयोजन में दौड़ेंगे स्कूली बच्चे व जवान
जबलपुर ,यभाप्र। पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता के पुरोधा सरदार बल्लभ भाई पटैल जयंती पर बुधवार की सुबह 7 बजे राइट टाउन स्टेडियम से ग्वारीघाट के बीच रन फार यूनिटि के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा। आयोजन करने का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, भाईचारे की भावना, एकता अखण्डता व अधिक मतदान करने, यातायात के नियमों के लिए जागरूक करना है।
सुबह 7 बजे एडीजी होमगार्ड राजेश चावला, आई जी अनंत कुमार सिंह, आईजी राजाबाबू द्वारा झंडी दिखाकर रन फार यूनिटि का शुभारंभ करेंगे। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि इस मिनी मैराथन में पुलिस अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ, एसएएफ के जवान और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही आम नागरिक, छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मिनी मैराथन में करीब डेढ़ हजार प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रात: 6 बजे आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दौड़ प्रात: 7 बजे शुरू होगी। यह मैराथन राइट टाउन स्टेडियम से शुरू होकर तीन पत्ती चौक, छोटी लाइन फाटक, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौराहा, बिग बाजार, झंडा चौक से होते हुए आयुर्वेदिक संस्थान ग्वारीघाट में संपन्न होगी।
पमरे में भी आयोजन
स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अजय विजयवर्गीय/महाप्रबंधक/पश्चिम मध्य रेल के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ द्वारा भी 31 अक्टूबर को10.00 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय से रन फ ॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में सभी रेल अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले सकेंगे।
भाजपा द्वारा चारों विस क्षेत्रों में होगी दौड़
स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन
फ ॉर यूनिटी दौड़ के तहत भाजपा के द्वारा भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से दौड़ का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button