Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रगान पूरा भी नही गा पाये सांसद, आधे में ही जय हे.. जय हे.. बोलकर चलते बनें, वीडियो वायरल

20210816 104754

दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेता जी राष्ट्रगान ही भूल गए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करने के बाद जब राष्ट्रगान शुरू हुआ तो नेता जी थोड़ा सा राष्ट्रगान ही गा पाए और आगे की पंक्तियां भूल गए।

बेहद चौकानें वाले इस वीडियो में कार्यकर्ता भी माहौल संभाल नही पाए। मौके पर मौजूद सांसद ही नहीं वहां मौजूद सपा जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित किसी को भी राष्ट्रगान याद नहीं था। जैसे तैसे राष्ट्रगान को पूरा गाने की कोशिश की गई लेकिन एक भी शख्स वहां राष्ट्रगान पूरा नही कर सका। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रविवार को समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ एसटी हसन गलशहीद थाने के पास गलशहीद पार्क में सुबह करीब 10 बजे ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। सांसद ने जैसे ही झंडा फहराया तो उनके साथ खडे़ लोगों ने जोर-जोर से राष्ट्रगान गाना शुरू किया, लेकिन दूसरी पंक्ति पर आते ही अटक गए, दूसरी पंक्ति पर ही राष्ट्रगान भूलने के बाद सांसद और उनके साथ के लोग बगलें झांकने लगे।की कोई तो राष्ट्रगान पूरा करें।मगर अफसोस कि वहां मौजूद कोई भी नेता या कार्यकर्ता राष्ट्रगान पूरा नही गा पाया। इस बीच सांसद ने अपने दोनों तरफ नजरें दौड़ाई की कोई तो राष्ट्रगान को पूरा करे। इसी बीच एक व्यक्ति ने जेब से मोबाइल निकाला, लेकिन दूसरी पंक्ति पर ही राष्ट्रगान बीच में अटक जाने से सांसद असहज हो चुके थे। सांसद ने धीरे-धीरे जय हे जय हे.. बोलना शुरू किया। इसके बाद उनके बाकी साथी भी दूसरी पंक्ति से सीधा जय हे जय हे पर पहुंचे और फिर कार्यक्रम खत्म करके सांसद चले गए। इस पूरे मसलें पर जब सांसद से जब मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रगान नहीं गा रहे थे, उनके साथ के लोग राष्ट्रगान कर रहे थे, वो गाते-गाते भूल गए थे। फिलहाल विडिओ सामने आने के बाद नेता जी और शागिर्दों की जमकर फजीहत हो रही है।

Exit mobile version