Site icon Yashbharat.com

रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह-कांग्रेस नेता

raman singh

लखमा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सूबे के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा दिया है।

दरअसल लखमा का एक वीडियो एएनआई ने जारी किया है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘जब से रमन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं तब से रात को सोते नहीं हैं, रात को एक-एक पैग मारकर सोते होंगे। छत्तीसगढ़ में पीएल पुनिया के कांग्रेस इंचार्ज बनने के बाद तो रमन सिंह की नींद उड़ी पड़ी है।’ यहां बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को जुलाई, 2017 में छत्तीसगढ़ का इचार्ज बनाया था।

कवासी साल 2008 में कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बने थे। 2013 में हुए नक्सली हमले के दौरान वह चर्चा में आए थे। चूंकि वह आदिवासी इलाके से आते हैं इसी वजह से उन्हें नक्सलियों से उनकी भाषा में बातचीत करनी आती है। दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में जहां कांग्रेस के सभी नेताओं को मार दिया गया था वहीं उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया था। जिसकी वजह से उनकी खुद की पार्टी उन्हें शक की निगाह से देख रही थी।

Exit mobile version