Latest

राज्यसभा में ‘फर्जी एनकाउंटर पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित’

नई दिल्‍ली। बजट पेश होने के बाद सोमवार को फिर से संसद का सत्र शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही सपा ने नोएडा में हुए एनकाउंटर को लेकर एडजर्नमेंट नोटिस दिया था। इस नोटिस को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गई।

खबरों के अनुसार सपा अपने नोटिस पर तुरंत चर्चा चाहती थी वहीं सभापति वैकेंया नायडू ने कहा कि नोटिस मिल चुका है और इस पर नियम के तहत चर्चा की जाएगी। इससे नाराज सपा सांसद हंगामा करने लगे जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

दरअसल, नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक शख्स को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगा है। पीड़ित जितेंद्र यादव के परिवार वालों का कहना है कि यूपी पुलिस ने एक फेक एनकाउंटर में उसे गोली मारी है। इतना ही नहीं, शुरुआत में यह कहा जा रहा था कि एसआइ ने प्रमोशन पाने के लिए जितेंद्र यादव को गोली मारी है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply