Site icon Yashbharat.com

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता पर एसिड अटैक पीड़िता से छेड़छाड़ का केस

Rajendra Namdev

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर रेप के आरोपों के बाद अब भाजपा के एक बड़े नेता और शिवराज सिंह चौहान सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव के खिलाफ एसिड पीड़िता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है.

मामला राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना इलाके होटल राजदूत का है. पीड़िता मूल रूप से सिवनी जिले की रहने वाली है. वर्ष 2016 में उस पर एसिड अटैक हुआ था. इसके बाद मदद के बहाने कथित तौर पर राजेंद्र नामदेव उसके करीब आए थे।

आरोप है कि चार महीने पहले राजेंद्र नामदेव ने इस युवती को हनुमानगंज थाना इलाके के होटल राजदूत में बुलाया और दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत की. युवती ने चार महीने बाद रविवार को हनुमानगंज थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. युवती का कहना है कि भाजपा नेता ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी. इस वजह से वह इतने समय से डर की वजह से चुप थी।

वहीं, भोपाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि युवती ने किसी के बहकावे में आकर शिकायत दर्ज करवाई है. वह पुलिस के सामने खुद की बेगुनाही साबित कर देंगे।

Exit mobile version