Site icon Yashbharat.com

राज्यपाल एक्सन में, एक आदेश से अंग्रेजों के बनाये क्वाटर होंगे धरासायी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनने के बाद से ही आनंदीबेन पटेल एक्शन में हैं. अब मध्य प्रदेश राजभवन में 1904 के दौरान बने आई टाइप के क्वार्टर की शक्ल बदली जाएगी. दरअसल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दशकों पुराने अंग्रेजों के जमाने में निर्मित 57 क्वार्टर तोड़कर नये आवास बनाने के निर्देश जारी किए हैं. राज्यपाल ने सोमवार को राजभवन में पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर जर्जर हो चुके पुराने आवास तोड़कर नये आवास बनाने का प्रस्ताव बनाने को कहा है.

राज्यपाल ने शौर्य स्मारक में जीरो तापमान में भी सैनिकों के शौर्य को दिखाती झलकियों को भी जमकर सराहा.  राज्यपाल ने आखिरी में शौर्य स्तंभ पर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इसके साथ ही राजभवन में लंबे समय से बन रहे ऑडिटोरियम को जल्द पूरा करने को कहा गया है. राज्यपाल ने पदभार लेने के साथ ही पूरे राजभवन का दौरा कर मौजूद कमियों को दूर करने को कहा है. इससे पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शौर्य गाथाओं को अपने में समेटे भोपाल के शौर्य स्मारक देखने पहुंची. राज्यपाल ने यहां इंडियन आर्मी पर बनी फिल्म को देखा और परिसर में लगी वीर सपूतों के बहादुरी को करीब से जाना.

Exit mobile version