FEATUREDLatest

राजस्थान में सियासी उथलपुथल तेज, कांग्रेस के 16 विधायक गुरुग्राम के होटल पहुंचे, पांच दिल्ली में

जयपुर । राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर शुरू हुई सियासत ने अब उथलपुथल बढ़ा दी है। खरीद-फरोख्त में शामिल होने के आरोप में शनिवार को तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ केस और दो अन्य की गिरफ्तारी के बाद दिनभर कांग्रेस-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। रात होते-होते कांग्रेस के 16 विधायक मानेसर के होटल और पांच के दिल्ली पहुंच जाने से गहलोत सरकार संकट में आती दिख रही है। इनमें कुछ निर्दलीयों के भी शामिल होने की सूचना है।

12 07 2020 ashok g1 2020712 84858

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रात में अचानक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इसके बाद तीन विधायकों को सहयोगियों की सूची से बाहर कर दिया गया। उधर, दिन में गहलोत ने आरोप लगाया कि हमारी सरकार गिराने की कोशिश की जा रही। कांग्रेस विधायकों को 25-25 करोड़ का लालच दिया गया है। जयपुर में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। उदयपुर व ब्यावर से शुक्रवार देर रात विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में दो लोगों को पकड़ने के बाद शनिवार को जयपुर लाया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम