Friday, May 1, 2026
Latest:
Latest

राजस्थान के टोंक में बड़ा सड़क हादसा, MP के राजगढ़ के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

टोक।  टोंक में देर रात सदर थानान्तर्गत नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से खाटूश्यामजी से लौट रहे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत हो गई।
जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे में तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई है।
वहीं, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा जा रहा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम