नगर निगम कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1 मई को,टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित विभिन्न बीमारियों की होगी जांच, दिया जाएगा परामर्श,निगमायुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों को सौंपे दायित्व
नगर निगम कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1 मई को,टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित विभिन्न बीमारियों की होगी जांच, दिया जाएगा परामर्श,निगमायुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों को सौंपे दायित्
कटनी — नगर निगम प्रशासन एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कटनी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार 1 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के सी एस स्कूल परिसर में नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु उपायुक्त प्रियंका झारिया के निर्देशन में निगम के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे जाकर समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईटेक जांच के साथ दिया जाएगा परामर्श
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिविर में कर्मचारियों की टीबी, हेपेटाइटिस, एचआईवी, एचबीसी, ब्लड शुगर एवं बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शिविर में स्क्रीनिंग, सैंपल कलेक्शन, एक्स – रे जांच, परामर्श, डेटा एंट्री एवं अन्य व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेंगे। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य शिविर आईईसी गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक उपकरण एवं सामग्री के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाएं।
निगम प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य नगर निगम के कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना तथा समय पर उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।

