FEATUREDLatestबिहार

राजनीतिक दुश्मनी भूल तेजप्रताप की शादी में पहुंचे सीएम नीतीश, लालू से मिलाया हाथ

पटना। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई। लगभग 7 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरे शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के हुए। पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में बने मंडप पर जयमाला का कार्यक्रम हुआ।

यादव परिवार में शादी के इस माहौल पर कई बडे़ राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शरीक होने की चर्चा थी। बिहार के मुख्यमंत्री सारे राजनीतिक गिले-शिकवे भुलाकर तेजप्रताप यादव की शादी में पहुंचे हैं। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी से मुलाकात की है। लालू ने उनसे हाथ मिलाकर जोरदार स्वागत किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शादी समारोह में शामिल हुई। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए शहर के बड़े होटलों में कमरे बुक कराए गए हैं।

शादी में खाना बनाने का काम कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शादी में आगरा का पराठा, अमृतसरी कुलचा और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह शादी में शामिल होने वाले 7 हजार मेहमानों के लिए खाना बना रहे हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet