Latest

राजधानी में पुलिस का खौफ खत्म: DIAL-100 पुलिस को दौड़ाकर पीटा, Police की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने की FIR दर्ज

राजधानी में पुलिस का खौफ खत्म: DIAL-100 पुलिस को दौड़ाकर पीटा, Police की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने की FIR दर्ज । पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह देर रात शराब दुकान को बंद कराने पहुंचा था।

 

लिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना

 

मंगलवार देर रात अयोध्या नगर इलाके में आधा दर्जन बदमाशों ने डायल-100 में तैनात एक पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर डंडे से बुरी तरह से पीटते हुए लूहलुहान कर दिया। पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह देर रात शराब दुकान को बंद कराने पहुंचा था। इस बात पर चार-पांच लोगों को पुलिस कर्मी को दौड़ाकर मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। आरक्षक की शिकायत पर अयोध्या नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

हंगामा करने से रोका तो की मारपीट

जानकारी के मुताबिक अयोध्या नगर के आरक्षक कल्याण सिंह डायल-100 में मंगलवार रात में डयूटी पर तैनात थे। उनको सूचना मिली कि अयोध्या नगर बायपास पर एक शराब दुकान खुली है और बाहर हंगामा मच रहा है। इस पर आरक्षक कल्याण डायल-100 के साथ शराब दुकान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कुछ लोगों को शराब पीकर हंगामा करने से मना किया तो वह उन पर ही भड़क गए।

 

पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ा कर जमकर मारपीट की

पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले शराब माफिया बताए जा रहे हैं। उन्होंने हाथों में डंडे लेकर पहले पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ा कर जमकर मारपीट की। बाद में आरोपितों ने धक्का देकर पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपित बदमाश वहीं भाग गए।बाद में अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई तो घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम