CoronaLatest

राजधानी भोपाल में बढ़े मरीज; 27 नए केस पॉजिटिव पाये गए

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में कोरोना कहर जारी है। यहां 27 नए मरीज पाए गए है।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रभाकर तिवारी ने बताया की आज चिरायु हॉस्पिटल से 18 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए।

अब तक भोपाल में 549 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।

आज भोपाल में सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 27 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

भोपाल में आज तक कुल 911 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में अभी तक 35 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की विगत दिनों मृत्यु हो चुकी है।

भोपाल के अभी तक व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से 549 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है ।

Back to top button