Latest

राजघाट पहुंचे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है और इस मौके पर देशभर में कई बड़े आयोजन हो रहे हैं। इस मौके पर राजघाट पर भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ के अलावा कई बड़े नेता पहुंचे। साथ ही बापू की 150वीं जयंती के मौके पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश भी राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को प्रणाम किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को याद किया और लिखा कि गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन।

Leave a Reply

Back to top button