मध्यप्रदेश

रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाया तो समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Madhya Pradesh Cabinet Expansion : इंदौर। अपने प्रिय नेता को शिवराज कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर अब समर्थकों का आक्रोश सामने आने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश मेंदोला को शिवराज की टीम में जगह नहीं मिली तो उनके समर्थक बताए जाने वाले एक युवक ने आत्‍मदाह का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार इंदौर के छावनी क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर अचानक एक युवक नारेबाजी करता हुआ आया। उसके पास पेट्रोल से भरी केन भी थी।इस दौरान देखते ही देखते युवक ने खुद पर पेट्राेल उंडेल लिया। वह खुद को आग लगा पाता इसके पहले ही वहां मौजूद बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। कार्यकर्ता भाजपा और रमेश मेंदोला जिंदाबाद के नारे लगा र‍हा था।

उल्‍लेखनीय है कि शिवराज कैबिनेट के विस्‍तार में केवल महू की विधायक उषा ठाकुर को ही जगह मिल सकी है। कल दिनभर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पहले माना जा रहा था कि मेंदोला को भी मंत्री बनाया जाएगा लेकिन देर रात यह पता चल गया कि उनका नाम नए मंत्रियों की सूची में नहीं है। विजयवर्गीय के करीबी और तीन बार के विधायक मेंदोला का दावा मजबूत था लेकिन उनके हाथ निराशा लगी।

Back to top button