रतलाम जिले में नाबालिग लड़के व उसकी प्रेमिका ने पेड़ पर रस्सी बांधकर एक साथ फांसी लगाई
रतलाम जिले के सरवन कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम खारचा में नाबालिग लड़के व उसकी प्रेमिका ने पेड़ पर रस्सी बांधकर एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की की दूसरी जगह शादी की जा रही थी। बरात आने के पहले ही उसने प्रेमी के साथ मिलकर यह कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार, गांव की 14 वर्षीय लड़की की उसके स्वजन ने कहीं शादी तय की थी। शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन वह शुक्रवार रात को ही घर से गायब हो गई। स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर पिता ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे सरवन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 363 में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया। उधर, 17 वर्षीय लड़का भी गायब था।

