महिला चिकित्सक द्वारा स्तीफे मामले की जांच करेंगी छवि भारद्वाज, जानिए कौन हैं रचना शुक्ला

doctor shukla 08 05 2018

जबलपुर । शिकायत पर ठोस कार्रवाई न होने से आहत होकर विक्टोरिया अस्पताल की महिला डॉक्टर रचना शुक्ला ने फेसबुक के जरिए अपना इस्तीफा देकर सिस्टम के प्रति अपना रोष जताया था। जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई करने की दशा में कदम उठाया है। कलेक्टर भारद्वाज ने डॉक्टर रचना शुक्ला को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है साथ ही उन लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने के भी आदेश दिए हैं, जिन्होने डॉक्टर शुक्ला के साथ बदसलूकी की थी।

गौरतलब है डॉक्टर रचना शुक्ला के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी की थी, जो मरीज के साथ इलाज करवाने के लिए आए थे। डॉक्टर शुक्ला ने इसके खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पिछले तीन महीने से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उन्होने इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी का इजहार किया था।

कौन हैं रचना

डॉ. रचना शुक्ला मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के भाई ईश्वरीचरण शुक्ल के बेटे की पत्नी हैं।

इसे भी पढ़ें-  प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वर्धन हेतु मझगवां फाटक मेंआयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला