jabalpur

युवती से दुराचार के आरोपी ठेकेदार को भेजा जेल

जबलपुर मुनप्र। गोरखपुर के हाथीताल कालोनी क्षेत्र में हरिराम नामक युवक ने श्रमिक महिला को अपने घर में बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोपी ठेकेदार का पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसे कल हिरासत में लेकर मेडीकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया था। सात दिनों तक ठेकेदार ने महिला के साथ ज्यादती की । महिला किसी तरह उसके चंगुल से भागकर अपने घर पहुंच गई, जहां पर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने हरिराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम (परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष गांव में शहर में काम के सिलसिले में आई थी जो दीनदयाल बस स्टेंड में रहकर मजदूरी करने लगी। 21 जुलाई 2018 को हरिराम सेन नामक युवक आया, जिसने अपने आप को ठेकेदार बताते हुए काम करने की बात कही, पूनम के तैयार होने पर साइंस कालेज ले गया, जहां पर महिला ने दो सप्ताह काम किया, इसके बाद जब महिला ने मजदूरी के रुपए मांगे तो कहा गया कि घर चलकर रुपया दे दूंगा, कुछ दिन बाद जब महिला हाथीताल कालोनी स्थित घर पहुंची, जहां पर हरिराम कमरे में बिठाकर चला गया, कुछ देर बाद हरिराम आया और महिला को शादी करने का कहकर उसके साथ रेप किया, महिला ने विरोध करते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो हरिराम ने महिला को बुरी तरह पीटा और कमरे में बंधक बना लिया. करीब 7 दिन तक महिला को हरिराम ने बंधक बनाकर रखा और दुराचार करता रहाइस बीच महिला मौका पाकर भाग निकली, महिला सीधे अपने गांव पहुंची, जहां पर परिजनों को हरिराम द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी दी. इसके बाद वह परिजनों की मदद से बुधवार को थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर हरिराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी कल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Leave a Reply

Back to top button