jabalpur

युवक की प्रताडऩा के चलते किशोरी ने की थी खुदकुशी

मर्ग जांच में हुआ खुलासा: आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर नगर संवाददाता। शहपुरा थाने के अंतर्गत विगत1नवंबर को एक 16 वर्षीय किशोरी ने सूने घर में फांसी का फंदा बना कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पुलिस ने घटना के बाद मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया जिसके बाद पीडि़त पक्ष के कथन लिये गये एवं मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई जिससे यह खुलासा हुआ कि मृतका ने भेड़ाघाट निवासी एक किशोरी के मोबाइल पर फोन लगा कर उससे अश्लील बाते करता था इन युवक की इन हरकतों पर किशोरी ने अनेंक बार उसे ऐसा करने पर मना भी किया किन्तु वह अपनी गलत हरकत से बाज नहीं आया जिसकी प्रताडऩा के कारण किशोरी ने उस समय यह आत्मघाती कदम उठाया जब उसके परिजन घर से बाहर गये हुये थे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि भेड़ाघाट थाना के अंतर्गत नोनी कांटी निवासी 20 संजू उर्फ संजय पटेल हल्के राम पटेल किशोरी के मोबाइल नंबर से उसके संपर्क में आया और उससे बात करने लगा पुलिस के अनुसार घटना के पूर्व भी आरोपी द्वारा किशोरी के मोबाइल पर काफी समय तक बात की और इसी दौरान आरोपी ने किशोरी से कुछ इस तरह की बात कर दी कि वह इसकी प्रताडऩा के चलते घर में फांसी का फंदा बनाया और उससे झूल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना के बाद मिले तमाम सबूतों एवं मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button