Latest

यहां मिला लापता विमान AN-32: मलबे का कुछ हिस्सा मिला,13 लोग थे सवार

नेशनल डेस्‍क। वायुसेना के अनुसार हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मलबा नजर आया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि नजर आया मलवा AN-32 विमान का ही है। AN-32 विमान तीन जून से ही लापता है।

पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से लापता भारतीय वुयासेना के AN-32 विमान के मलबे के कुछ हिस्से खोजी टीम को नजर आये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मलबा अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में नजर आया है। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी दी है। वायुसेना के अनुसार हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मलबा नजर आया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि नजर आया मलवा  AN-32 विमान का ही है। AN-32 विमान तीन जून से ही लापता है।

रूस निर्मित विमान AN-32 ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बार जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply