यहां मतदान केंद्र पर VVPAT के अंदर पाया गया सांप, दहशत में मतदाता

केरल । कन्नूर लोकसभा क्षेत्र में सुबह एक मतदान केंद्र पर असामान्य घटना देखने को मिली। दरअसल, मैय्यिल कंडाक्कई के एक बूथ में वीवीपैट मशीन के अंदर एक छोटा सांप पाया गया, जिस वक्त मतदान हो रहा था उसी समय एक मतदाता ने वीवीपैट मशीन में सांप देखा, जिसके बाद बूथ पर खड़े बाकी मतदाताओं में दहशत फैल गई।

हालांकि, सांप को जल्द ही मशीन से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद एक बाद फिर से मतदान शुरू हो सका। कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद पी के श्रीदेमी (सीपीआई-एम-एलडीएफ) के सुरेंद्रन (कांग्रेस-यूडीएफ) और सी के पद्मनाभन (भाजपा-एनडीए) अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बता दें कि केरल के वायनाड सीट से कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। आज इस सीट पर भी वोटिंग जारी है। कांग्रेस की परंपरागत सीट होने के बावजूद वायनाड में वाम मोर्चा और भाजपा ने इस बार जिस तरह से राहुल गांधी की घेराबंदी की है। 2014 में कांग्रेस के शानवास ने महज 20 हजार वोटों के अंतर से ही भाकपा नेता सत्यन मोकेरी को हराया था। इस बार भाकपा के तेजतर्रार छात्र नेता पी पी सुनीर और एनडीए के तुषार वेलापल्ली उनके खिलाफ खड़े हैं। वेलापल्ली भारत धर्म जन सेना के उम्मीदवार हैं, जो एनडीए का घटक दल है।

मुस्लिम और ईसाइयों की आबादी
यहां की 28.65% जनसंख्या मुस्लिम समुदाय और 21.34 फीसद ईसाइयों की है। दोनों मिलाकर लगभग 50 फीसद हो जाते हैं। यहां हिंदू आबादी भी लगभग 50 फीसद हैं।

Exit mobile version