यहां बन रही केकड़े जैसी इमारत, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल

बीजिंग। चीन में अक्सर अजीबो-गरीब चीजें होती रहती हैं। इस बार भी यहां एक ऐसी इमारत की तस्वीरें वायरल हो रहीं है जिन्हें देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

170411105947

दरअसल चीन के जियांगसू प्रांत में यांगचेंग झील के तट पर केकड़े जैसी दिखने वाली एक बड़ी इमारत का निर्माण किया जा रहा है। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के अनुसार, 75 मीटर लंबी और 16 मीटर ऊंची स्टेनलेस स्टील से बनी यह इमारत तीन मंजिला होगी।

इस इमारत का उपयोग रहने के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल बिल्डिंग के रूप में होगा। इमारत में लोगों के लिए मनोरंज के अलावा खाने-पीने की सुविधाएं भी होंगी।

इस इमारत का निर्माण मार्च में शुरू हुआ था और अगले साल की दूसरी छमाही में इसके खुलने की उम्मीद है।

बैक्सीयुआन मैनेजमेंट कंपनी के जनरल मैनेजर झाओ जियानलिन ने बताया कि यह इमारत क्रैब कल्चर और बाकेंग शहर के इतिहास को दर्शाने में मदद कर सकती है। बाकेंग शहर एक झील के किनारे स्थित है। हर साल यांगचेंग झील में 2,000 टन से अधिक चीनी मिटन केकड़े पकड़े जाते हैं।

Exit mobile version