Site icon Yashbharat.com

मोटर सायकिल से अवैध शराब का जखीरा बरामद, स्लीमनाबाद पुलिस की सफलता

wp 1702049764655

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया द्वारा मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त की।

यह आरोपी मोटर सायकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है  सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपनी टीम को रवाना किया जो मौके पर पहुचकर आरोपी विमल चौधरी पिता स्व. विजय चौधरी निवासी तेवरी के कब्जे से 96 पाव देशी प्लेन एवं 48 पाव लाल मसाला कुल 144 पाव मदिरा कीमती 14400 रूपये की लिये मिलने पर अवैध शऱाब एवं मोटर सायकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी से पूछताछ की गयी।

जिसके द्वारा बताया गया कि विजय जायसवाल निवासी लखनवारा के द्वारा पैसे देकर अब शराब बुलवाई गई थी जो आरोपी विमल चौधरी निवासी तेवरी एवं विजय जायसवाल निवासी लखनवारा के विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट 109 ताहि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया ।

Exit mobile version