#MP Vidhansabha Electionsउत्तरप्रदेश

मोगेम्बो कहने में फंसे नकवी, मुकदमा दर्ज

रामपुर । केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान को मोगेम्बो कहने में फंस गए हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान को मोगेम्बो कहने में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट ने शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बता दें कि सोमवार को शाहबाद में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में नकवी ने जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सपा प्रत्याशी आजम खान पर निशाना साधा था और उनको मोगेम्बो कहा था।

इस मामले को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Back to top button