जबलपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के निर्देशन में भाजयुमो मध्यप्रदेश द्वारा 23 जनवरी को आयोजित मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान प्राप्त किया है। भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल द्वारा जिले में सर्वोत्तम अंक वाले टॉप 6 प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी 26 जनवरी को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम कॉफी विथ सीएम में हिस्सा लेंगे एवं कैसा हो 2018 का मध्यप्रदेश इस विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।
जबलपुर ग्रामीण के विद्यार्थी जाएंगे कॉफी विथ सीएम में
चयनित विद्यार्थी
प्रथम- सिद्घांत नायक पिता श्री ऋषभ नायक बीकॉम, शोभा सिंह यादव शास. महा. पाटन
द्वितीय- शैली सिंह पिता श्री शैलेन्द्र सिंह बीएससी, श्याम सुंदर अग्रवाल महा. खितौला सिहोरा
तृतीय- प्रदोशनी पटेल पिता श्री छिदामी लाल बीए शास. महा. बरेला।
विद्यालय
प्रथम- वैभव सिंह पिता श्री सुरेन्द्र सिंह परिहार 9वीं उच्च माध्य. विद्या. शहपुरा
द्वितीय – दिव्या शर्मा पिता श्री गोपाल शर्मा 11वीं सर्वो. हाई स्कूल पनागर
तृतीय- गगन झारिया पिता श्री तेजी लाल झारिया 12वीं शास. उच्च. माध्य. विद्या. कुंडम।
चयनित विद्यार्थियों को सांसद राकेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष शिव पटेल, विधायक सुशील तिवारी, श्रीमती नंदनी मरवी, श्रीमती प्रतिभा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, भाजयुमो, जिला महामंत्री राजशेखर त्रिपाठी, श्रीकांत परिहार एवं समस्त जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

