katni

मेडिकल कालेज बनाइए, साधूराम शाला बचाईये

कटनी। केन्द्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा मेडिकल कालेज स्थापना की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत खजुराहो कटनी सतना एवं दमोह संसदीय क्षेत्र के बीच मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी।

मेडिकल कालेज की मांग को लेकर एक सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमे व्यवसायिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं, प्राइवेट शालाओं, कालेजों, अभिभावकों व नागरिकों के समर्थन से मांग बुलंद की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज की मांग व दान में प्राप्त साधूराम स्कूल भवन को शापिंग काम्पलेक्स एवं पार्किंग में परिवर्तित नहीं किये जाने को लेकर गत दिवस इंडियन कॉफी हाऊस में एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें एकमतेन निर्णय लिया गया कि तत्संबंध में नागरिकों द्वारा एक मांगपत्र प्रदेश व केन्द्र सरकार को 20 फरवरी को सौंपा जाएगा, इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज कटनी में स्थापित करने की मांग पर निरंतर जनसमर्थन आंदोलन जारी रहेंगे।

जिलें के सभी जनप्रतिनिधियों से भी मांगपूर्ति के लिए ज्ञापन सौपते हुए सहयोग मांगा जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती सरोज बच्चन नायक, फिरोज अहमद, अजय सरावगी, सुनील मिश्रा, संजीव वर्मा, सुयश पुरवार, विन्देश्वरी पटेल, राजेश नायक सौरभ, प्रशांत जायसवाल, गिरधारीलाल स्वर्णकार, अंशु मिश्रा, राजा जगवानी, सुजीत द्विवेदी, देवेन्द्र गुप्ता, अफरोज भाईजान, अनिल ताम्रकार, सुनील जायसवाल, कल्लूदास बैरागी, अनिल सेंगर, राजकिशोर यादव, अकाश जायसवाल, शेखर भारद्वाज, कपिल द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी आदि ने विचार साझा किए।
मेडिकल कालेज के लिए त्रिस्तरीय आंदोलन
बैठक में तय हुआ कि मेडिकल कालेज खोलने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश व केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। स्थानीय राज्यमंत्री, सांसद, विधायकों को मांगपत्र सौंपकर सहयोग समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा। द्वितीय चरण में सभी सामाजिक संस्थाओं नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान में सहयोग लेकर मांग जारी रहेगी। अंत में आवयकतानुसार सत्याग्रह किया जाएगा।
साधूराम शाला न तोड़ी जाए
स्व.साधूराम जायसवाल ने शिक्षा के लिए शाला भवन दान दिया था, उनके दानपत्र की भावना के विपरीत शाला भवन को मिटाकर शापिंग काम्पलेक्स निर्माण पर्किग की योजना का विरोध किया जाएगा,इसमें आंदोलन तथा कानूनी पहल की जाएगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply