Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katni

मुड़वारा स्टेशन में ट्रेन से कटकर अभाविप कार्यकर्ता की मौत

कटनी। मुड़वारा रेलवे स्टेशन में आज सुबह ट्रेन से कटकर अभाविप कार्यकर्ता की मौत हो गई। यह घटना कैसे हुई, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई हादसा हो गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अभाविप कार्यकर्ता की मौत के बाद अभाविप नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम निटर्रा निवासी 22 वर्षीय तरूण तिवारी कटनी डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत है। आज सुबह 7 बजे मुड़वारा रेलवे स्टेशन में उसकी ट्रेन से कटी हुई लाश बरामद की गई।

क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। लाश की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंपा और मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply