katniमध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय अब सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध

कटनी। विधानसभा निर्वाचन की सूचनाएं और समाचार सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब पर उपलब्ध रहेगा।

सोशल मीडिया पर भी मिलेगी निर्वाचन संबंधी सूचनायें

इससे निर्वाचन संबंधी सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम लोगों को मिल सकेंगी। श्री व्ही. एल. कान्ताराव ने बताया कि युवा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिये फेसबुक पर के नाम से, साथ ही ट्वीटर और यू-ट्यूब पर के नाम से अकाउंट बनाये गये हैं। कान्ताराव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन करवाने संबंधित जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट से प्राप्त की जा सकेगी।

निर्वाचन में ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएट मशीन के उपयोग की जानकारी और दिव्यांग मतदाताओं के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भी प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता अपने एपीक संबंधी जानकारी के लिये टाईप कर 51969 पर भेज कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, मतदान केन्द्र और मतदाता के नाम की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा सभी मोबाईल कम्पनियों द्वारा दी जाएगी।

श्री राव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बी.एल.ओ के कार्यो के नियमित मूल्यांकन के लिये 10 बी.एल.ओ पर एक सुपरवाईजर नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। बी.एल.ओ. सुपरवाईजर क्लास-2 स्तर का अधिकारी होगा, जिसे 12 हजार रूपये वार्षिक मानदेय दिया जायेगा। प्रदेश में 65 हजार 340 मतदान केन्द्र है जिनमें 10 मतदान केन्द्र पर एक सुपरवाईजर नियुक्त किये जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply