Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री के गृह जिले छिंदवाड़ा की कोतवाली में 1 लाख की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर ट्रेप

IMG 20191001 WA0000

छिन्दवाड़ा । एक केस की विवेचना के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ छिंदवाड़ा की कोतवाली में  पदस्थ महिला पीएसआई को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा। मुख्यमंत्री के गृह जिल की पुलिस के इस कृत्य के बाद सूबे में हड़कंप है। बताया गया कि छिंदवाड़ा पुलिस पर अवैध हथियार जैसे संगीन मामले में भी जमकर रिश्वतखोरी के आरोप लगते रहे हैं।

इन्ही शिकायत में से एक पर लोकायुक्त ने आज महिला पीएसआई को ट्रेप किया। बताया गया कि अनिता सराठे नामक परिवीक्षा सब इंस्पेक्टर ने अवैध हथियार खरीद के मामले में आवेदकों से 3 लाखरुपये मांगे थे, जिसके एवज में आज पहली किस्त 1 लाख लेते लोकायुक्त ने दबोचा ।नागपुर रोड स्थित उमरानाला में लोकायुक्त ने आरोपी पुलिस अधिकारी के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी को भी पकड़ा। न्यूटन के आवेदकों की शिकायत पर कारवाई की गई। इस ट्रेप के बाद देर शाम तक कोतवाली में  उथल पुथल रही। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version