Site icon Yashbharat.com

अध्यक्षी कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा के कई कार्यक्रम

images 42

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है । युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने भाजपा कार्यालय भोपाल में पदभार संभाला था । युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस सफल एक वर्ष के कार्यकाल को प्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर पर उत्सव के रूप में मना रहे हैं । प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम तिवारी ने बताया कि युवा मोर्चा के इस कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसे प्रदेश भर के कार्यकर्ता समर्पण दिवस के नाम से कार्यक्रम कर रहे हैं । कार्यक्रम के अंतर्गत मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक जिला स्तर पर एक शाम शहीदों नाम एवं मीसाबंदी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का शॉल श्रीफल से सम्मान करेंगे । वरिष्ठ नेतृत्व का सम्मान करना ही उत्सव जैसा है । साथ ही श्री पांडेय ने बताया कि युवा मोर्चा 1 वर्ष के बैनर तले भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चा के एक साल हुए सभी कार्यक्रम आंदोलन एवं अभियान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। युवा मोर्चा 1 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ग्वारीघाट उमाघाट पर महाआरती भंडारा प्रसाद वितरण एवं भाजपा के वरिष्ठजन मीसाबंदियों के सम्मान के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Exit mobile version