Site icon Yashbharat.com

मिस्ट्री गर्ल बारबरा जराबिका का दावा- रिश्ता बनाने को होटल के कमरे बुक कराता था चोकसी, अपना नाम बताया था राज

images 51 1

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही बारबरा जराबिका ने दावा किया है कि चोकसी ने उसके लिए होटल बुक कराने और उसकी फ्लाइट की टिकट का पैसा देना का प्रस्ताव दिया था।

बारबरा ने यह भी कहा कि वह चोकसी के साथ बस दोस्त जैसे रहना चाहती थी और अपने रिश्ते को कारोबार पर केंद्रित रखना चाहती थी।

जराबिका ने कहा कि वह चोकसी के साथ अकसर कॉफी पीने, शाम को टहलने और डिनर पर भी जाया करती थी। बारबरा ने यह भी खुलासा किया है कि चोकसी ने अपना नाम राज बताया था और उसके आसपास सब इसी नाम से उसे पुकारते थे।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मिस्ट्री गर्ल जराबिका ने कहा, ‘वह मेरे घर भी आता था। मैं हमेशा से हमारे रिश्ते को दोस्ती तक सीमित रखना चाहती थी लेकिन मेहुल चोकसी अकसर मुझे होटल के कमरे बुक कराने या फिर मेरी फ्लाइट का खर्चा देने की बात करता था। हालांकि, मैं ये सारे प्रस्ताव ठुकरा दिए क्योंकि मैं जानती हूं कि इससे उम्मीदें बढ़ेंगी और फिर वह हमारे रिश्ते को गलत समझेगा।’

Exit mobile version