Site icon Yashbharat.com

मिडल ईस्ट में छिड़ेगी जंग? लेबनान ने लगाया आरोप- सऊदी अरब ने पीएम को बना लिया ‘बंधक’

Lebanon PM

मिडल ईस्ट इन दिनों सियासी उठा-पटक का दौर देख रहा है। लेबनान के प्रधानमंत्री साद-अल-हरीरी ने बीते शनिवार इस्तीफा दिया है। जान के खतरे के डर से उन्होंने अचानक यह कदम उठाया। ईरान और देश के ही शिया समूह हिज्बुल्लाह पर उन्होंने अरब देशों में विवादों जन्म देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेबनान ने इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया। कहा कि उनके पीएम को सऊदी अरब ने नजरबंद कर के रियाद में रखा है। लेबनान ने इस बाबत सऊदी से उसके पीएम को लौटाने की मांग की है। उधर, सऊदी अरब इन आरोपों को खारिज कर रहा है। उल्टा वह लेबनान के अस्थिर हालात को देखकर अपने नागरिकों को वहां से फौरन निकलने के निर्देश जारी कर चुका है।

लेबनान के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पीएम को रियाद में इस तरह से नजरबंद करना लेबनान की संप्रभुता पर हमला है। हमारी प्रतिष्ठा भी प्रतिष्ठा है। हम उन्हें बेरूत वापस लाने के लिए अन्य देशों का साथ लेंगे।” वहीं, हरीरी के एक करीबी ने बताया, “सऊदी अरब ने पीएम को पीछे हटने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया।” पीएम ने इससे पहले अपने एक भाषण में उन्होंने ईरान और लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह पर हमला बोला था।

Exit mobile version