मार्केट के बरामदे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत खंडेलवाल शो रूम के बाजू वाली गली में स्थित मार्केट के बरामदे में आज सुबह लोगों ने एक युवक की रक्तरंजित लाश पड़ी देखी। लाश की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। मृतक के चेहरे और सिर में चोट के निशान पाये गये हैं जिससे आशंका जतायी जा रही हैकि संभवतः किसी ने पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अभी मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी और मौके पर थाना प्रभारी के पी यादव के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी और जांच पड़ताल के उपरांत के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना कर दिया था। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
नशेड़ी प्रतीत हो रहा मृतक
जिस स्थान पर मृतक का शव पड़ा था उसके आसपास इंजेक् शन भी पाये गए हैं जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि संभवतः मृतक इंजेक् शन के नशे का आदी था और नशे में ही उसका किसी से विवाद हुआ होगा जिसके चलते किसी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में पड़ताल में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

