Latest

मां और पत्नी से हुई कुलभूषण जाधव की मुलाकात, भारत बोला- ड्रामा कर रहा पाकिस्तान

kubhooshanकुलभूषण जाधव की मां अवन्तिका जाधव और पत्नी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दफ्तर में उनसे मुलाकात कीं। ये मुलाकात बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई है। पाकिस्तान ने तीनों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए शॉर्प शूटर, पाकिस्तान रेंजर्स और दूसरे अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

 

जिस रास्ते में विदेश मंत्रालय का दफ्तर स्थित है वहां आम लोगों के आने-पाने पर रोक लगा दी गई है। विदेश मंत्रालय के दफ्तर के बाहर मीडिया का जबर्दस्त जमावड़ा लगा हुआ है। टीवी पर दिखाए जा रहे फुटेज में जाधव का परिवार, भारत के उपउच्चायुक्त जेपी सिंह और पाकिस्तानी महिला अधिकारी सहित विदेश मंत्रालय के परिसर में प्रवेश करता हुआ दिख रहे हैं। फुटेज में सभी कार्यालय के भीतर जाते और उनके पीछे दरवाजा बंद होते दिख रहा है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया, ‘‘जाधव और उनकी मां तथा पत्नी की मुलाकात चल रही है।’’ जाधव की मां और पत्नी ने यहां पहुंचने के बाद मीडिया का अभिवादन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

जाधव का परिवार आज ही दुबई के रास्ते इस्लामाबाद पहुंचा। फिलहाल वह भारतीय उच्चायोग से विदेश मंत्रालय पहुंचे हैं। जाधव अपने परिवार के पहुंचने से पहले ही विदेश मंत्रालय में मौजूद थे। इस संबंध में कोई सूचना नहीं है कि जाधव पहले से वहां मौजूद थे, या उन्हें यहां लाया गया है।  पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो जारी करेगा। इसके अलावा यदि भारत रजामंदी देता है तो वह परिवार को मीडिया से बातचीत करने की भी इजाजत देगा। हालांकि बाद में अधिकारियों ने कहा कि है कि जाधव का परिवार मीडिया से बातचीत नहीं करेगा।

Leave a Reply

Back to top button