Latest

महिला दिवस से मदनमहल को पिंक रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी

जबलपुर नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मदनमहल रेलवे स्टेशन अब पिंक रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है पिंक रेलवे स्टेशन का संचालन भी महिला रेल कर्मचारियों के हाथ होगा इस आशय का निर्णय जबलपुर मंडल द्वारा लिया गया है यह सारी प्रक्रिया 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरु होगी एक जानकारी के अनुसार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जबलपुर मंडल द्वारा मदनमहल रेलवे स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है पिंक स्टेशन के रुप में मदनमहल स्टेशन को घोषित किए जाने की स्थिति में स्टेशन का संचालक भी महिला रेल कर्मचारियों द्वारा ही किया जाएगा मामले में अधिकारियों ने कहा कि 8 मार्च के पहले मदनमहल रेलवे स्टेशन में वर्तमान में पदस्थ सभी पुरुष कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानान्तरित कर केवल महिला कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति की जाएए यह सारी प्रक्रिया 22 फरवरी तक पूरी हो जाना चाहित ताकि 8 मार्च को मदनमहल रेलवे स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया जा सके पिंक स्टेशन घोषित किए जाने के बाद मदनमहल स्टेशन पर हर तरफ रेलवे के कार्य को महिला कर्मचारी ही संपादित करेगी इसके अलावा पिंक स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने के आरपीएफ व जीआरपी द्वारा भी महिला कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति की जाना भी संभावित होगा हालांकि इस संदर्भ में अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं आया हैएलेकिन पिंक स्टेशन घोषित किए जाने के बाद संभवत: आरपीएफ व जीआरपी भी इस दिशा में कदम उठा सकती है।

Leave a Reply

Back to top button