Latest

महिला जनधन खाताधारकों को सरकार सोमवार को देगी 500 रुपये की दूसरी किस्त

पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक प्रणाली जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है। शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी।
इस तारीख को निकाल सकते हैं पैसे
शेड्यूल के अनुसार, जिन महिला जनधन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 4 मई 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं।
जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 5 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
वहीं जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 6 मई 2020 को निकासी कर पाएंगे।
जिनका 6 या 7 है, वे 8 मई 2020 को पसे निकाल सकते हैं।
जिनका अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 8 या 9 है, वे 11 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
11 मई के बाद भी लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।

Back to top button