jabalpur

महिला आयोग तक जायेगा टॉयलेट के उपर लगा कैमरा के मामला

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की महिला बिंग ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
यश भारत की खबर का असर
जबलपुर नगर संवाददाता। केन्द्रीय रेल चिकित्सालय के महिला वार्ड टॉयलेट के उपर लगे कैमरे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कैमरे को टॉयलेट से हटाने की मांंग को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग से करने की घोषणा की है। मजदूर संघ का कहना है कि रेलवे हॉस्पिटल में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बीसी बारा की मनमानी और महिला वार्ड के टायलेट के पास सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का मामला अब महिला आयोग पहुंचेगा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की महिला विंग की महामंत्री सविता त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं व उनके परिजनों की आपत्ति के बावजूद भी रेलवे अस्पताल प्रबंधन ने अब तक कैमरा नहीं हटाया गया जिससे अब महिलाओं ने महिला आयोग से शिकायत कर दोषियों के विरूद्ध महिला उत्पीडऩ का मामला दर्ज करने कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने संबंधी लिखित शिकायत महिला आयोग में करने की तैयारी कर ली गई है। साथ ही पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय से महिला प्रतिनिधि मिलकर कैमरा लगवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ विशाखा कमेटी गठित कर जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग मजदूर संघ द्वारा की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिवस सीएमडी डॉ.एचके श्रीवास्तव से मिलकर महिलाओं ने दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी पर कोई कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं ने उग्र आंदोलन की तैयारी का भी मन बना लिया है। उल्लेखनीय है कि विगत एक सप्ताह से पमरे के रेलवे अस्पताल के महिला वार्ड के टॉयलेट के उपर लगे कैमरे को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की महिला ङ्क्षबग महामंत्री ने सविता त्रिपाठी को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन को लेकर जम कर हल्ला बोलते हुये यहां से कैमरे हटाये जाने की मांग अस्पताल प्रबंधन के सामने रखी थी किन्तु इस मांग को संबंधितों द्वारा नजर अंदाज कर दिया जिससे महिला बिंग संगठन ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुये महिला आयोग को कल सोमवार को एक शिकायत सौंपी जायेगी। और इसके बाद भी यदि कैमरे को अगल नही किया गया तो वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के इस महिला ङ्क्षबग द्वारा उग्र आंदेालन किया जायेगा।

Leave a Reply

Back to top button