महाराष्ट्र LIVE: एनसीपी बैठक में पहुंचे अजित के करीबी धनंजय मुंडे…शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है।
देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेनाप्र मुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।
अबतक का अपडेट-
शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट
देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना ने दाखिल की याचिका।
Shiv Sena: Shiv Sena has filed a writ petition in the Supreme Court against Devendra Fadnavis and Ajit Pawar taking oath as CM and Deputy CM of Maharashtra respectively. #Maharashtra
उद्धव बोले- शिवसेना की ही बनेगी सरकार
उद्धव ठाकरे ने कहा- शिवसेना की ही सरकार बनेगी, कांग्रेस-एनसीपी हमारे साथ। हालात बदले हैं लेकिन असर नहीं पड़ेगा।
एनसीपी बैठक में पहुंचे धनंजय मुंडे
एनसीपी नेता व विधायक धनंजय मुंडे पार्टी की बैठक के लिए वाईवी चव्हाण सेंटर पहुंचे। अजित पवार के साथ धनंजय की सत्तापलट में मुख्य भूमिका बताई जा रही है।
Mumbai: Nationalist Congress Party (NCP) leader Dhananjay Munde arrives at YV Chavan Centre for NCP meeting.
अजित पवार संग बैठक
मुंबई- डिप्टी सीएम अजित पवार एनसीपी सांसद सुनील ततकरे, विधायक दिलीप वाल्से और हसन मुशरिफ के साथ अपने भाई श्रीनिवास पवार के आवास पर बैठक कर रहे हैं। आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अजित पवार को एनसीपी नेताओं ने की मनाने की कोशिश। बताया ये भी जा रहा है कि अजित के पक्ष में गए चार विधायक शरद पवार के पास वापस लौट आए हैं।









