Site icon Yashbharat.com

महाराष्ट्र: नागपुर में आज से सात दिनों के लिए लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

lockdown bihar

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में आज से एक सप्ताह के लिए कोरोना लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह लॉकडाउन शहरी इलाके में लगाया गया है, जहां पर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है।

लॉकडाउन लगाने के बाद नागपुर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक दो गाड़ियां नजर आ रही हैं। जबकि लॉकडाउन लगने से दो दिन पहले शनिवार को नागपुर के सब्जी मार्केट में भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। लॉकडाउन में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

अनकंट्रोल हो रहे कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार पहले से भी कुछ पाबंदियां लगाई है। खासकर राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ के जमावड़े पर पूरी तरह से रोक है। इसके अलावा कई जिलों में नाईट कर्फ्यू तो कई जगहों पर विकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है।

रविवार को 16000 से अधिक नए मामले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले सामने आए।

राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 52,861 हो गई।

राज्य में पिछले दो दिन से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया।

अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
विभाग के मुताबिक, राज्य में 8,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,26,231 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को 1,08,381 नमूनों की जांच की गई।

सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं।

 

 

 

Exit mobile version