Latest

व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू करेंगे भारत-ईयू, कश्मीर व सीएए पर ईयू ने भारतीय व्यवस्था पर जताया भरोसा

नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ सात वर्षों बाद एक व्यापक कारोबारी व निवेश समझौते पर बातचीत नए सिरे से शुरू करने को तैयार हो गये हैं। इसके लिए दोनो पक्षों के बीच एक उच्च स्तर की मंत्रिस्तरीय वार्ता शुरू की जाएगी जो अगले महीने से ही अपना काम शुरू कर देगी ताकि जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश व कारोबार समझौते को मूर्त रूप दिया जा सके।
भारत और यूरोपीय संघ की 15वीं शिखर बैठक (वर्चुअल मीडिया पर) बुधवार को संपन्न हुई जिसमें चीन व पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों, कश्मीर की स्थिति जैसे संवेदनशील मुद्दों के अलावा भावी सैन्य व रणनीतिक सहयोग को प्रगाढ़ करने, हिंद महासागर में सामुद्रिक व नौ सैनिक संबंधों को मजबूत बनाने जैसे बेहद अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम