ममता का धरना जारी, CBI की याचिका पर कल सुनवाई करेगा SC

केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए सीबीआई का लगातार विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रात भर से धरने पर बैठी हैं। शारदा घोटाला मामले में रविवार शाम सीबीआई के अधिकारी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के निवास पर जांच करने पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। वे रातभर से आयुक्त के निवास पर धरने पर बैठी हैं।

लाइव अपडेट

Exit mobile version