मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव
Coronavirus Madhya Pradesh News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री अरविंद भदौरिया और तुलसी सिलावट भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं । इन सबने उपचार के बाद कोरोना महामारी को मात भी दे दी हैा

