Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

Katni Cleanliness Ranking: स्वच्छता में कटनी का डंका- मध्य प्रदेश में कैमोर नंबर-1 और विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर; स्वच्छ सर्वेक्षण में रचा इतिहास

कटनी:  राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में कटनी जिले ने पूरे मध्य प्रदेश में सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सिटिजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) के मामले में कैमोर नगर परिषद पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान (Number-1) पर पहुंच गई है। वहीं, जिले की ही विजयराघवगढ़ नगर परिषद ने दूसरा स्थान हासिल कर कटनी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

PPF Investment Rules: 30 की उम्र से शुरू करें PPF में निवेश; रिटायरमेंट पर मिलेगा ₹1.54 करोड़ का टैक्स फ्री फंड, जानें कंपाउंडिंग का गणित

हजारों जागरूक नागरिकों की सहभागिता और डिजिटल फीडबैक के कारण कटनी जिले को यह ऐतिहासिक गौरव प्राप्त हुआ है।

आंकड़ों में देखिए कटनी की ऐतिहासिक सफलता

सिटिजन फीडबैक के मामले में दोनों नगर परिषदों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर ऑनलाइन हिस्सा लिया:

  • कैमोर नगर परिषद (MP रैंक – 1): कैमोर के 71.18 प्रतिशत नागरिकों (यानी कुल 13,769 लोगों) ने स्वच्छता को लेकर अपना ऑनलाइन फीडबैक दर्ज कराया, जो 20 हजार की आबादी वाले शहरों में पूरे मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

  • विजयराघवगढ़ नगर परिषद (MP रैंक – 2): यहाँ के 63.64 प्रतिशत नागरिकों (कुल 5,327 लोगों) ने स्वच्छता के समर्थन में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर शहर को प्रदेश में दूसरे पायदान पर ला खड़ा किया।

 कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील बनी जनआंदोलन

इस सफलता के पीछे प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनता का सामूहिक प्रयास शामिल है। बीते दिनों कैमोर और विजयराघवगढ़ के दौरे पर पहुंचे कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता मित्रों से सीधे संवाद कर अधिक से अधिक सिटिजन फीडबैक देने की अपील की थी, जिसका जमीन पर व्यापक असर दिखाई दिया।

कैमोर का अनूठा ‘ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट’ मॉडल: अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने कैमोर में विकसित की गई आधुनिक ‘ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट फैसिलिटी’ की सराहना की थी। यहाँ नालियों के गंदे पानी को वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट (साफ) कर पार्कों में पेड़-पौधों की सिंचाई और फाउंटेन (फव्वारे) चलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा शहरों में की गई आकर्षक वॉल पेंटिंग (भित्ति चित्रकारी) और आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) पार्क के निर्माण ने भी रैंकिंग सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई। Katni Cleanliness Ranking: स्वच्छता में कटनी का डंका- मध्य प्रदेश में कैमोर नंबर-1 और विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर; स्वच्छ सर्वेक्षण में रचा इतिहास

सफाई मित्रों का परिश्रम और डिजिटल जागरूकता

कैमोर और विजयराघवगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) मनीष परते ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय नगर के जागरूक नागरिकों की डिजिटल सहभागिता, दिन-रात पसीना बहाने वाले सफाई मित्रों की मेहनत और जिला प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग को दिया है।

 कलेक्टर की अंतिम अपील: 31 मई तक दें फीडबैक

कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला मुख्यालय नगर निगम कटनी सहित कैमोर, विजयराघवगढ़ और बरही के सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण का यह दौर 31 मई तक जारी है।

“सभी नागरिक मोबाइल कॉल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऐप के माध्यम से पूछे जा रहे स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों पर अपना सही और सकारात्मक फीडबैक जरूर दर्ज करें, ताकि कटनी जिला राष्ट्रीय स्तर पर भी नंबर-1 बनकर उभरे। 

कटनी जिले का यह जनभागीदारी मॉडल अब मध्य प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि