मध्यप्रदेश

मध्‍यप्रदेश में अगले चार साल में 40 लाख गरीबों को आवास बनाकर दिए जाएंगे

भोपालप्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना लागू कर अगले चार साल में 40 लाख गरीबों को आवास बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह घोषणा बुधवार को राजगढ़ के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित असंगठित श्रमिक, तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन एवं अंत्योदय मेले में की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजगढ़ आएंगे और मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तो चल रही है, अब प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना भी लागू की जाएगी। इसके योजना के तहत चार साल में 40 लाख लोगों को आवास देंगे।

उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को पीएम आवास मिल चुके हैं। लेकिन जो बचेगा उन्हें अंत्योदय योजना के तहत आवास मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आवासहीन ऐसे 37 लाख 50 हजार लोगों को चिन्हित किया गया है। हर साल इतने लोगों को आवास नहीं दे सकते, लेकिन हर साल 10 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टे देकर भू-स्वामी बना दिया जाएगा।

23 को आएंगे राजगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को दोपहर एक बजे राजगढ़ आएंगे और 3800 करोड़ की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

पंचायतों में बनाओ पांच लोगों की टीम

शिवराज सिंह ने असंगठित श्रमिक योजना सहित तमाम योजाओं के संचालन के लिए गांव-गांव में पांच-पांच लोगों की टीम बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि सभी को योेजनाओं का लाभ मिल सके, कोई गड़बड़ी हो तो वह बता सकें। उन्होंने कहा कि टीम में तीन पुरुष और दो महिला श्रमिकों को शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Back to top button