FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा में अय्याशी, भांड, पागल सहित इन 1560 असंसदीय शब्दों पर रोक

भोपाल, MP Vidhan Sabha।विधानसभा के सोमवार से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र में सदस्य मूर्ख, चोर, पप्पू, निकम्मे, बेशर्म, पाखंडी सहित 1560 शब्द एवं वाक्यांश का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

विधानसभा सचिवालय ने 40 पेज की असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह पुस्तिका तैयार की है, जिसका रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने विमोचन किया। इसमें 23 नवंबर 1954 से लेकर 16 मार्च 2021 तक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विलोपित कराए गए शब्द एवं वाक्यांश शामिल हैं।

विधानसभा के मानसरोवर सभागर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है तो सदस्य उसके पुजारी हैं। इसके प्रति आस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सदस्यों की है। सीएम ने बताया कि एक बार विद्यार्थियों का समूह विधानसभा में मिलने आया था तो मैंने उनसे कार्यवाही का अनुभव पूछा तो बोले, सोचा था कि यहां से कुछ सीखकर जाएंगे पर यहां तो ऐसा लगा मानो मछली बाजार हो।

ये शब्द किए शामिल

धोबी के कुत्ते की तरह, छुट्टे सांडों की तरह फिरना, कलमुंही, सफेदपोश गुंडे, बेशर्मों की तरह बैठना, मूर्खतापूर्ण, बेशर्म, झूठा, टुच्चा, ढोंगी, पाखंडी, नालायक, जमूरा, औकात, पापी, भाड़ में जाए, निकम्मा, भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री नहीं चलेगा, बकवास, अय्याशी, निकम्मी सरकार, धिक्कार, दस नंबरी, यार, मक्खनबाजी, भांड, चमचे, मिर्ची लगना, भ्रष्टाचारी, फालतू की बात, मोटी अकल, लल्लू मुख्यमंत्री, पागल, ढपोलशंखी, गप्पी दास, धिक्कार, ओछी, बंटाढार आदि।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में ‘असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। यहां बायें से- पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विस के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में ‘असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। यहां बायें से- पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विस के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे।

Back to top button