Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में 10 हजार के ऊपर पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

Corona yashbharat

Corona yashbharat

Coronavirus Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश देश के 10 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित वाले राज्यों में शामिल हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,049 हो गई है और मृतक संख्या 427 हो गई है। कुल संक्रमितों में अन्य राज्यों के संक्रमित मिले 112 मरीज व जमाती शामिल हैं। अब तक दूसरे राज्यों के 10 लोगों की प्रदेश में मौत हो चुकी है। उन्हें मिलाकर कुल मृतक 427 हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित होने के बावजूद सक्रिय केस 2730 ही हैं। अब तक 6892 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राजस्थान सरकार ने मध्‍य प्रदेश की सीमाओं पर फिर बढ़ाई चौकसी

मालवा-निमाड़ । राजस्थान सरकार ने बुधवार को एक के बाद एक तीन आदेश जारी कर मप्र से लगने वाली सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। पहले आदेश में एक सप्ताह तक पूरी तरह सीमा सील करने की बात कही गई। बाद में संशोधित आदेश जारी कर राजस्थान से अन्य राज्य में प्रवेश के लिए ई-पास आवश्यक कर दिया गया। सीमा में प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग भी जरूरी कर दी गई।

बताया गया है कि लॉकडाउन में ढील और अनलॉक-1 की स्थिति में आवागमन तेजी से बढ़ा। कई लोग रेड स्पॉट से सामान्य क्षेत्रों में पहुंच गए और लौट भी गए। ऐसे में राज्य में अचानक तेजी से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी।रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ और आगर-मालवा जिलों की सीमाएं राजस्थान से लगी हैं।

नीमच : जिले की राजस्थान के प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से लगने वाली सीमाओं पर जिले के नयागांव, सिंगोली, बघाना, जीरन, रतनगढ़ में राजस्थान और मप्र पुलिस ने वाहनों को रोककर सख्ती से पूछताछ की। लोगों से ई-पास दिखाने को कहा गया।

मंदसौर : दोनों राज्यों में आने-जाने वाले लोगों को 11 जून से ई-पास जरूरी कर दिए गए हैं। मंदसौर में प्रतापगढ़ मार्ग के साथ ही बालागुड़ा से राजस्थान सीमा पर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है।

आगर-मालवा : सोयतकलां थाना प्रभारी शांतिलाल चौहान ने बताया कि जिले से राजस्थान सीमा में केवल अतिआवश्यक वस्तुओं और अनुमति प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

रतलाम : राजस्थान सरकार के आदेशों में बदलाव का असर यहां भी देखा गया।

झाबुआ : जिले के थांदला से लगी राजस्थान की सीमा से बिना जरूरी अनुमति किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

Exit mobile version