Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल। ग्वालियर के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार समर्थकों के साथ मंगलवार को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने तिरंगा दुप्पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रवेश पर उनका स्वागत है।

2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में, भाजपा में खलबली

 

भाजपा के 2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में हैं। यह दोनों पूर्व मंत्री सतीश सिकरवार के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। भाजपा संगठन के पास दोनों पूर्व मंत्रियों के नाम पहुंच गए हैं, जिससे भाजपा में खलबली मची हुई है। अब दोनों पूर्व मंत्रियों को मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को केवल सतीश सिकरवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने पर फोकस रहेगा।

इसके बाद इन पूर्व मंत्रियों की कांग्रेस में शामिल कर भाजपा को झटका दिया जाएगा। दोनों पूर्व मंत्री ग्वालियर-चंबल अंचल के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए कतार में हैं। इन लोगों को इसी सप्ताह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई जा सकती है।

Back to top button