मध्यप्रदेश : शिवराज केबिनेट मैहर को जिला बनाने की स्वीकृति मिली

भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
सतना जिला: मैहर को अलग जिला बनाने की स्वीकृति मिली है। ग्राम सिंहपुर को नगर परिषद में उन्नयन किया जाएगा।
भोपाल: हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के अंतर्गत कमलापार्क से संत हिरदाराम नगर तक 8 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी मिली है।
जबलपुर, रीवा, सागर और ग्वालियर: ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की स्वीकृति मिली है।
मंदसौर, सीधी, शाजापुर, हरदा, शहडोल जिले: इन जिलों में विभिन्न ग्राम पंचायतों को नगर परिषद और नगर पालिका परिषद में उन्नयन की स्वीकृति मिली है।
आहार अनुदान योजना के तहत, हितग्राहियों को प्रतिमाह ₹1500 दिए जाएंगे।
कैबिनेट ने मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के लिए 77 नवीन पदों की स्थापना की स्वीकृति दी।
अंत में, 9 विभिन्न कल्याण बोर्डों की स्थापना की स्वीकृति दी, जिसमें विभिन्न समाजिक समुदायों के लिए कल्याण योजनाएं शामिल हैं।








