मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, पी नरहरि को जनसम्पर्क से हटाया गया
भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। खास तौर पर जनसम्पर्क विभाग में।
पी नरहरि को जनसंपर्क से हटाया दिया गया है गोपाल रेड्डी राजस्व मंडल केे अध्य्क्ष बनाये गए हैंं। इसी तरह आबकारी आयुक्त बहुगुणा को भी हटा दिया गया है।
वाणिज्य कर से आईसीपी केसरी की भी रवानगी हुई है तो राजीव दुबे आबकारी आयुक्त तथा आशीष सक्सेना सहकारिता आयुक्त बनाये गए हैं। पी नरहरि के जनसम्पर्क से हटने के बाद कमान सुदाम खाड़े को सौंपी गई है।

